Skip to main content
अल्मोड़ा विधानसभा सड़क बदहाली : 'गड्डे' में डबल इंजन की सरकार, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
"डबल इंजन" भाजपा की सरकार में अनदेखी के चलते ऐतिहासिक नगर के आंतरिक सड़क मार्ग लगातार बदहाली की ओर. एक ओर सरकार में सड़कों का जाल बिछाने का दावा तो आए दिन करती है,लेकिन अल्मोड़ा शहर समेत जिले की कई सड़कें बदहाल बनी हुई हैं. डामर उखड़ने से सड़कों में गड्ढ़े बने हुए हैं. बारिश में गंदा पानी गड्ढों में भर जाता है. सड़कों की दशा खराब होने से पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.जिला मुख्यालय में मालरोड कई स्थानों पर बदहाल बनी हुई है. मालरोड में बस स्टैंड, शिखर तिराहे समेत अन्य स्थानों पर सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं. यही हाल लिंक रोड का भी है. इस सड़क में भी गड्ढे बने हैं। बरसाती पानी के निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं. जिससे बारिश होने पर आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.कांग्रेस का दावा है कि उनकी सरकार में अल्मोड़ा विधानसभा की सड़कें अच्छी थी लेकिन "डबल इंजन" की सरकार में पेट्रोल .डीजल भी महंगा हो गया है और सड़कों के दशा सबसे खराब हाल में है.और इसका सबक जनता बीजेपी सरकार को अगले विधानसभा चुनावों में जरुर सिखाएगी.
Comments
Post a Comment